भोगनीपुर पुलिस ने हाईवे किनारे बढ़ौनी मोड़ से पकड़ा, न्यायालय में पेश करने की तैयारी
संवाददाता
कानपुर देहात।
महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भोगनीपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बढ़ौनी मोड़ के पास हाईवे किनारे से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को पीड़ित पक्ष की तहरीर पर विवेक (20) पुत्र रामसेवक निवासी जुनैदपुर, थाना भोगनीपुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित आरोपी की तलाश कर रही पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
न्यायालय में पेश करने की तैयारी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।