फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई पर दिया जोर
संवाददाता
उरई/जालौन।
पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं धैर्यपूर्वक सुना गया।
एसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से आवश्यक निर्देश देते हुए शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने पीड़ितों की समस्याओं को प्राथमिकता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया।
जालौन पुलिस ने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना और पारदर्शी कार्यप्रणाली के तहत उनकी समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता है। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।