गूगल मीट से एसपी ने की वर्चुअल जनसुनवाई, फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों से शिकायतों की ली जानकारी, लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन

उरई। पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सीधे सुना गया। एसपी ने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों की वर्तमान स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी भी ली।

शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पीड़ितों को नियमानुसार त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाए।

निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश

एसपी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रत्येक शिकायत की प्रभावी निगरानी की जाए, ताकि फरियादियों को समय से न्याय मिल सके।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और आमजन को संवेदनशील पुलिसिंग उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की लगातार समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *