16 सितंबर को होगी जिला सैनिक बंधु की बैठक, पूर्व सैनिकों और विधवाओं की समस्याओं पर होगी सुनवाई

समस्याओं के निराकरण के लिए 14 सितंबर तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं लिखित प्रार्थना पत्र

संवाददाता / उरई-जालौन

उरई, 11 सितंबर 2026। जनपद के भूतपूर्व सैनिकों, सैनिक विधवाओं एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला सैनिक बंधु की बैठक 16 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास सभाकक्ष में आयोजित होगी।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर अंकित सक्सेना (अ.प्रा.) ने बताया कि जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों को बैठक में अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिलेगा। संबंधित लोग अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए लिखित प्रार्थना पत्र 14 सितंबर 2026 तक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जिला सैनिक बंधु की बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं समस्याओं पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आवश्यक कार्रवाई एवं समाधान के संबंध में चर्चा की जाएगी।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सभी पात्र पूर्व सैनिकों, विधवाओं एवं उनके आश्रितों से अनुरोध किया है कि वे 16 सितंबर 2026 को अपराह्न 12:30 बजे जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास सभाकक्ष में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें, ताकि उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *