आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस
संवाददाता / उरई-जालौन
जालौन। मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली माधौगढ़ पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 1.609 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।