पुलिस अधीक्षक ने वर्चुअली जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं

समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

संवाददाता / उरई-जालौन

उरई। पुलिस अधीक्षक जालौन ने क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों से उनकी स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा शिकायतकर्ता को नियमानुसार कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। साथ ही लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का प्रभावी निस्तारण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी अधिकारी शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करें कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।

वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी गूगल मीट के माध्यम से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *