अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को साइबर सुरक्षा एवं सीसीटीएनएस की दी रीफ्रेशर ट्रेनिंग

उरई, 20 अगस्त 2026। अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद जालौन द्वारा पुलिस लाइन्स उरई स्थित कम्प्यूटर कक्ष में आरक्षीगण को साइबर सुरक्षा, सीसीटीएनएस, यक्ष पोर्टल सहित अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी विषयों के संबंध में रीफ्रेशर ट्रेनिंग प्रदान की गई।

प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित आवश्यक सावधानियों, सीसीटीएनएस के प्रभावी उपयोग तथा यक्ष पोर्टल पर कार्य करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही पुलिस कार्यों में तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग एवं अभिलेखों के सही ढंग से रख-रखाव के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रशिक्षण में उपस्थित पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहते हुए आधुनिक तकनीक का प्रभावी एवं सुरक्षित तरीके से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *