प्रेस नोट
सराहनीय कार्य — जनपद कानपुर देहात
दिनांक — 19 अगस्त 2026
थाना गजनेर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 01 एलईडी टीवी, 01 सीपी प्लस डीवीआर, 01 टीएफटी, 01 इन्वर्टर, ₹3,200 नकद तथा घटना में प्रयुक्त 01 ऑटो बरामद किया है।
जनपद कानपुर देहात में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं उनके सफल अनावरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में दिनांक 17 अगस्त 2026 को वादी रामनरेश यादव, प्रधानाचार्य, राहुल शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज, ग्राम कीरतपुर (बिलसराया), थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना गजनेर में मु0अ0सं0 205/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
थाना गजनेर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर सरवनखेड़ा-रनियां मार्ग, ग्राम पामा से दिनांक 19 अगस्त 2026 को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
- विमल कुमार पुत्र सरवन सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम चिराना, थाना रनियां, जनपद कानपुर देहात, हाल पता गरीबदास के मकान में किराये पर, मोहल्ला शेरपुर, थाना रनियां।
- संतोष पासी उर्फ प्रधान पुत्र मान सिंह, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम बसोंदी, थाना राजपुर, हाल पता ग्राम चिराना, थाना रनियां, जनपद कानपुर देहात।
- मुनीष पुत्र छोटे लाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी बसेही, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात, हाल पता कुरियन पुरवा, पवन कमल के मकान में किराये पर, थाना रनियां।
- गोलू शर्मा पुत्र रामकुमार शर्मा, उम्र 22 वर्ष, निवासी मानसिंह का पुरवा, थाना गजनेर, जनपद कानपुर देहात।
बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से निम्न सामान बरामद किया गया—
- 01 एलईडी टीवी
- 01 सीपी प्लस डीवीआर
- 01 क्षतिग्रस्त टीएफटी
- 01 AMAZE (ल्यूमिनस) कंपनी का इन्वर्टर
- घटना में प्रयुक्त 01 ऑटो
- ₹3,200 नकद, जो चोरी की बैट्री बेचने से प्राप्त होना बताया गया है।
बरामदगी के आधार पर पंजीकृत मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। घटना में प्रयुक्त ऑटो के विरुद्ध धारा 207 एम.वी. एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताई घटना
पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे चारों आपस में दोस्त हैं और अपने शौक पूरे करने के लिए स्कूलों तथा सुनसान स्थानों पर स्थित खाली मकानों में चोरी करते हैं। अभियुक्तों के अनुसार, उनके कब्जे से बरामद सामान ग्राम कीरतपुर (बिलसराया) स्थित स्कूल से 25/26 जुलाई 2026 की रात्रि में चोरी किया गया था।
अभियुक्तों ने बताया कि चोरी की गई दो बैटरियों को तोड़कर चलते-फिरते कबाड़ी को ₹20,000 में बेच दिया था। प्राप्त रकम को चारों ने आपस में बराबर बांट लिया था। कुछ रुपये खर्च करने के बाद शेष ₹3,200 उनके पास से बरामद हुए।
अभियुक्तों ने यह भी बताया कि वे ग्राम बिलसराया स्थित स्कूल से चोरी किए गए शेष सामान को बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो की गैस समाप्त हो जाने के कारण वह स्टार्ट नहीं हो सका, जिसके चलते वे मौके पर रुके हुए थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
थाना गजनेर पुलिस टीम में निम्न पुलिसकर्मी शामिल रहे—
- उ0नि0 श्री उमेश प्रताप सिंह
- का0 843 जयकुमार
- का0 281 सुनील कुमार
- का0 950 रामसिंह
- का0 357 राजेश कुमार
- का0 1319 अनूप कुमार
- चालक का0 518 अरुण कुमार