पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअली जनसुनवाई कर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन

पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की गई। इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों एवं पुलिस कार्यालयों में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से फरियादियों द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों की जानकारी लेते हुए शिकायतों के प्रभावी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने थाना प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी न हो। साथ ही शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराने तथा प्रकरणों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण पुलिस विभाग की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *