जालौन पुलिस ने 37 मुकदमों में बरामद 467 लीटर अवैध शराब का कराया विनिष्टीकरण

संवाददाता
उरई/जालौन

जनपद जालौन पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में बरामद अवैध शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया।

पुलिस विभाग के अनुसार, मादक पदार्थों से संबंधित 37 मुकदमों में बरामद कुल 467 लीटर कच्ची एवं पक्की शराब का माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त होने के उपरांत विधिक प्रक्रिया के तहत विनिष्टीकरण (नष्ट करने) की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों एवं निर्धारित विधिक प्रावधानों के अनुरूप की गई। इसका उद्देश्य अवैध शराब के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाना तथा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और अधिक सशक्त बनाना है।

जालौन पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *