मिशन शक्ति 5.0 के तहत ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ की शुरुआत, चार परिवारों में हुआ समझौता

संवाददाता
कानपुर देहात

महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर देहात के सभागार में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ की शुरुआत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई।

प्रोजेक्ट नई किरण का उद्देश्य पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कर बिखरे परिवारों को पुनः एकजुट करना तथा पति-पत्नी के बीच आपसी संवाद और समझ बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान कुल 52 प्रकरण सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुए। प्रोजेक्ट नई किरण की टीम द्वारा दोनों पक्षों की काउंसलिंग एवं समझाइश के बाद चार परिवारों में आपसी सहमति से समझौता कराया गया। इसके बाद संबंधित पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने के लिए तैयार हो गए। शेष मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई।

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि प्रोजेक्ट नई किरण का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों का संवेदनशील एवं शांतिपूर्ण समाधान कर परिवारों को टूटने से बचाना तथा सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना है।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सुषमा, महिला सहायता प्रकोष्ठ की महिला पुलिसकर्मी नीतू, रीनू, शालू देवी, रंजना सोनकर, पूनम सागर, पिंकी देवी तथा प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य कंचन मिश्रा, डॉ. पूनम गुप्ता एवं श्रीराम प्रकाश ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *