पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संवाददाता | उरई/जालौन

जनपद जालौन के पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को गूगल मीट के माध्यम से क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित कर विभिन्न थानों एवं कार्यालयों में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक प्रकरण की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी प्रकरणों का समाधान पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से किया जाए, जिससे आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

वर्चुअल जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण, नियमित समीक्षा तथा पीड़ितों को समय-समय पर प्रकरण की जानकारी उपलब्ध कराने के भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *