संवाददाता
कानपुर देहात
उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा 8 जुलाई 2026 को शुक्ला कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हवारपुर, सिकन्दरा में कैरियर काउंसलिंग एवं रोजगार मेला (कैंपस प्लेसमेंट) का आयोजन किया गया।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इनमें QRS वर्ल्ड ग्रुप, पुरवराज हेल्थ केयर, प्रो फास्ट, डी.ई. इंडिया प्राइवेट कॉर्पोरेशन, क्वेस कॉर्प (टाटा), एस्ट्रल लिमिटेड, मदरसन सुमी लिमिटेड, एलआईसी ऑफ इंडिया तथा गन रूह मैन पावर सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं।
मेले में 415 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा 275 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। इस दौरान युवाओं को रोजगार के अवसरों के साथ-साथ करियर संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
रोजगार मेले के सफल आयोजन में भारत सरकार के यंग प्रोफेशनल अनुज यादव, जिला सेवायोजन कार्यालय के राम किशोर सोनकर (वरिष्ठ सहायक), पुनीत (कनिष्ठ सहायक) तथा कार्यालय के समस्त स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे रोजगार मेलों का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें रोजगार से जोड़ना है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से आगामी रोजगार मेलों में प्रतिभाग कर इन अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।