पुलिस अधीक्षक जालौन ने वर्चुअल जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संवाददाता
उरई/जालौन

जनपद जालौन में पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित की गई। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित इस जनसुनवाई में क्षेत्राधिकारी एवं सभी थाना प्रभारी शामिल हुए।

पुलिस अधीक्षक ने थानों एवं पुलिस कार्यालयों में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से मामलों की जानकारी प्राप्त की तथा प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करें तथा पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाना प्राथमिकता बनाए रखें।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करते हुए प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *