संवाददाता, कानपुर देहात
महिला परिवार परामर्श केन्द्र की टीम द्वारा वैचारिक मतभेद एवं पारिवारिक विवादों के चलते टूटने की कगार पर पहुंचे 09 परिवारों के बीच सफलतापूर्वक समझौता कराकर उन्हें बिखरने से बचा लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, परामर्श केन्द्र में लंबे समय से पति-पत्नी एवं परिजनों के मध्य चल रहे विवादों को महिला पुलिस अधिकारी एवं नामित सदस्यों द्वारा गंभीरता से सुना गया। सभी मामलों में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर उनके बीच उत्पन्न मतभेदों को दूर करने का प्रयास किया गया।
काउंसलिंग के परिणामस्वरूप दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी विवाद एवं लड़ाई-झगड़े से दूर रहकर पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने पर सहमति व्यक्त की। समझौते के पश्चात दंपत्तियों को एक-दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित कर पारिवारिक दायित्वों का उचित रूप से पालन करने की सलाह भी दी गई।
परिवार परामर्श केन्द्र के इस प्रयास से कुल 09 परिवारों में पुनः आपसी समझ और विश्वास स्थापित हुआ, जिससे उनके टूटते रिश्तों को नया जीवन मिला।