संवाददाता, उरई/जालौन
जनपद जालौन में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा विभिन्न पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों को नई तैनाती प्रदान की गई है।
स्थानांतरण सूची में प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह को अपराध शाखा से प्रभारी डीसीआरबी बनाया गया है, जबकि प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार सिंह का डीसीआरबी से गैरजनपद स्थानांतरण किया गया है। प्रभारी निरीक्षक वीकेश बाबू को पुलिस लाइन उरई से अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली उरई नियुक्त किया गया है।
उपनिरीक्षक स्तर पर दिलीप कुमार मिश्रा को चौकी प्रभारी महमूदपुरा थाना कालपी, जितेंद्र सिंह चंदेल को थाना कालपी, शिववीर सिंह को थाना कदौरा, संजय कुमार एवं कुलवंत कुमार को थाना आटा, राममोहन को कोतवाली उरई, शिवमंगल सिंह को चौकी प्रभारी न्यामतपुर थाना सिरसाकलार, चेतराम को थाना नदीगांव तथा वरुण कुमार को थाना चुर्खी भेजा गया है।
मुख्य आरक्षी स्तर पर राहुल सिंह को थाना डकोर, संजीव शर्मा को न्यायिक सम्मन सेल, राजप्रताप सिंह को थाना कदौरा, रिजवान आलम को कोतवाली उरई तथा अरविंद कुमार को थाना चुर्खी में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा आरक्षी अमरनाथ शर्मा को कोतवाली उरई, प्रशांत यादव को सीसीटीएनएस कदौरा, अरविंद शर्मा को थाना नदीगांव, गुलाब सिंह को रिट सेल तथा जितेंद्र कुमार को अभियोजन कार्यालय वीसी कक्ष में स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी इन स्थानांतरण आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने नवीन तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करें।