पुलिस परिवार के लिए आयोजित हुआ विशेष ‘वामा वेलनेस कैंप’, निःशुल्क चिकित्सा एवं दवा वितरण होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में स्वास्थ्य परामर्श, स्वच्छता एवं जलजनित रोगों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक

संवाददाता | कानपुर देहात

पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण एवं वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना सिरोही के नेतृत्व में आयुष विभाग के सहयोग से रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में विशेष ‘वामा वेलनेस कैंप’ का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था।

शिविर में राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय सिठमरा की डॉ. शीलू शुक्ला तथा मेडिकल कॉलेज/जिला चिकित्सालय अकबरपुर के डॉ. विनोद कुमार, डॉ. साकिब, डॉ. अभिषेक एवं डॉ. रजत की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों को सामान्य बीमारियों की रोकथाम, समय पर उपचार, स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित पोषण अपनाने तथा जलजनित रोगों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए निःशुल्क होम्योपैथिक दवाओं का वितरण भी किया गया।

कैंप का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार के सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं प्रदान करना रहा।

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, अधिकारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

आयोजकों ने बताया कि पुलिस परिवार के स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के वेलनेस कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *