राष्ट्रीय लोक दल की उरई नगर कार्यकारिणी घोषित, कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई टीम का गठन, पदाधिकारियों ने जताया आभार

संवाददाता | उरई/जालौन

राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) की उरई नगर कार्यकारिणी की घोषणा जिला पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह तोमर द्वारा की गई। नई कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह के निर्देश, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के अनुमोदन तथा जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव (सोनू) की सर्वसम्मति से किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव (सोनू), जिला उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, जिला सचिव मोहसिन खान, माधौगढ़ विधानसभा अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव (मिझौना), जिला उपाध्यक्ष शहंशाह महाराजा तथा जिला मीडिया प्रभारी कमल सिंह पाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नगर अध्यक्ष अर्जुन सिंह तोमर ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं सहित सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

घोषित नगर कार्यकारिणी

  • मोहम्मद अजीम – नगर उपाध्यक्ष
  • आसिफ खान – नगर उपाध्यक्ष
  • अभिषेक ठाकुर – नगर उपाध्यक्ष
  • अमर सिंह चौधरी – नगर उपाध्यक्ष
  • अमित यादव – नगर कोषाध्यक्ष
  • जमील खान – नगर महासचिव
  • फैजान खान – नगर महासचिव
  • खालिकशाह – नगर महासचिव
  • राज मोहम्मद – नगर सचिव
  • हनुमंत सिंह – नगर सचिव
  • मोहम्मद उजैर अंसारी – नगर सचिव
  • मोहम्मद शादान अंसारी – नगर सचिव

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन की विचारधारा को मजबूती देने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *