संवाददाता | उरई/जालौन
आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दिनांक 06 जून 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित रिहर्सल ड्यूटी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, प्रवेश व्यवस्था तथा परीक्षा संचालन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता, संदिग्ध गतिविधि अथवा सुरक्षा में चूक को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा जांच, भीड़ नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराएं।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी तथा परीक्षा के सफल संचालन के लिए की गई तैयारियों से अवगत कराया।