पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ का शुभारंभ

संवाददाता: कानपुर देहात

कानपुर देहात। महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत दिनांक 31.05.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुल 40 मामलों की सुनवाई की गई। प्रोजेक्ट नई किरण की टीम द्वारा समझाइश एवं परामर्श के उपरांत 04 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया। संबंधित पति-पत्नी ने आपसी सहमति से पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। शेष प्रकरणों में आवश्यक कार्यवाही हेतु आगामी तिथि निर्धारित की गई।

प्रोजेक्ट नई किरण का मुख्य उद्देश्य बिखरे हुए परिवारों को आपसी संवाद एवं समझ के माध्यम से पुनः एक सूत्र में जोड़ना है, जिससे पारिवारिक विवादों का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से किया जा सके।

इस कार्यक्रम में थानाध्यक्ष सुषमा, महिला उपनिरीक्षक ज्योति राज, महिला आरक्षी कु0 रीनू, रंजना सोनकर, शालू देवी एवं पिंकी देवी (महिला सहायता प्रकोष्ठ) सहित प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्यगण—श्रीमती कंचन मिश्रा, श्री जियाउल हक एवं श्री रामप्रकाश यादव का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *