सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों हेतु जागरूकता अभियान

संवाददाता: कानपुर देहात

कानपुर देहात। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत दिनांक 31.05.2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

अभियान के दौरान महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं—
181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम)

इसके अतिरिक्त, यूपीकोप (UPCOP) ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का त्वरित लाभ प्राप्त करने तथा सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी प्रोफाइल एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में भी व्यावहारिक जानकारी दी गई।

महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों जैसे POCSO अधिनियम (बाल यौन शोषण से संरक्षण), दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (साइबर अपराध संबंधी प्रावधान) के बारे में भी जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने हेतु यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं को सुरक्षित एवं सशक्त वातावरण प्रदान करना तथा अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति को प्रभावी रूप से लागू करना है।

कानपुर देहात पुलिस ने सभी महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या अपराध की स्थिति में तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

हम सब मिलकर एक सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सशक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *