संवाददाता: उरई/जालौन
जालौन। पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा थाना रेढर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों, एचएस इंडेक्स, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात एवं मालखाने का गहन अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं अद्यावधिक (अपडेट) रखने, लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध निस्तारण करने तथा वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई एवं समुचित व्यवस्थाओं को बनाए रखने हेतु भी संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।