उरई/जालौन, संवाददाता।
जनपद जालौन में थाना रेढ़र पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर अनुपम गुप्ता उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2.488 किलोग्राम गांजा तथा एक अदद मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा बताया गया कि क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।