जनपद जालौन, कालपी
जनपद जालौन के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कोतवाली कालपी क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा कालपी में 84 गुंबद के पास हुई सड़क दुर्घटना के घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कार अनियंत्रित हो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर उचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।