कुठौन्द में नहर किनारे बुजुर्ग का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

उरई/जालौन, संवाददाता।

दिनांक 02 मई 2026 को प्रातः लगभग 10:00 बजे थाना कुठौन्द पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा कुठौन्द में नहर कोठरी के पास एक बम्बी में शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जालौन एवं थाना कुठौन्द पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस द्वारा मौके पर शव की शिनाख्त कराई गई, जिसमें गोविन्द सिंह पुत्र देव सिंह निवासी टिकरी मुस्तकिल, थाना सिरसाकलार, जनपद जालौन ने शव की पहचान अपने पिता देव सिंह (उम्र लगभग 75 वर्ष) के रूप में की। परिजनों के अनुसार, मृतक शराब पीने के आदी थे और पिछले लगभग चार दिनों से लापता थे।

घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया। इसके उपरांत पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा भी जानकारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *