संवाददाता, कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस ने एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 अप्रैल 2026 को वादी राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी मुरली पुरवा, थाना दिबियापुर, जनपद औरैया द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना मंगलपुर में मु0अ0सं0 108/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले में कार्रवाई करते हुए थाना मंगलपुर पुलिस टीम ने 1 मई 2026 को झींझक रेलवे स्टेशन के विपरीत दिशा में खानपुर रोड, थाना क्षेत्र मंगलपुर से अभियुक्त आकाश सिंह उर्फ सद्दाम (उम्र लगभग 33 वर्ष), निवासी मरहाना थाना डेरापुर, जनपद कानपुर देहात (वर्तमान पता: भोलानगर, झींझक) तथा अभियुक्ता निधि देवी (उम्र लगभग 32 वर्ष), निवासी मुरली पुरवा मजरा लछियामऊ, थाना दिबियापुर, जनपद औरैया (वर्तमान पता: सुभाष नगर, झींझक) को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार दुबे, उपनिरीक्षक मिलन सिरोही, महिला हेड कांस्टेबल सरिता यादव, कांस्टेबल अभय प्रताप एवं कांस्टेबल मोहम्मद आलम।