थाना रनियां पुलिस/मिशन शक्ति टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान भटकती महिला को परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया

कानपुर देहात | संवाददाता

जनपद कानपुर देहात में दिनांक 28/29.04.2026 को थाना रनियां क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान लावारिस अवस्था में घूमती हुई एक महिला को पीआरवी 6940 द्वारा थाना रनियां लाया गया।

थाना रनियां पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना नाम पूनम पुत्री अर्जुन सिंह निवासी इटैलिया बाजार थाना जरिया, जनपद हमीरपुर बताया। पूछताछ के दौरान महिला मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हुई।

पुलिस टीम द्वारा परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें थाना रनियां बुलाया गया। इसके उपरांत उक्त महिला को उसके पिता अर्जुन सिंह पुत्र देवीदीन निवासी ग्राम इटैलिया बाजार, थाना जरिया, जनपद हमीरपुर को सकुशल सुपुर्द किया गया। बताया गया कि महिला दिनांक 12/04/2026 को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी।

जनपद पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की परिजनों एवं आमजनमानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

महिला को सकुशल सुपुर्द करने वाली थाना रनियां पुलिस टीम:

  1. थानाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार गौतम
  2. म0हे0का0 अंजू शुक्ला
  3. रि0म0का0 पूनम
  4. रि0म0का0 सीमा पाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *