संवाददाता
कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक बाल अपचारी को 24 घंटे के भीतर पुलिस निगरानी में ले लिया।
पुलिस के अनुसार वादिनी द्वारा दिनांक 02 मार्च 2026 को दी गई तहरीर के आधार पर थाना बरौर में मु0अ0सं0 16/2026 धारा 65(1)/78/107 बीएनएस 2023 व 3/4(2) तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले में प्राप्त साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर थाना बरौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित बाल अपचारी को 03 मार्च 2026 को उजियारी चौराहा, कानपुर नगर से पुलिस निगरानी में ले लिया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही यह कार्रवाई की गई।
पुलिस निगरानी में लिए गए बाल अपचारी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस टीम
-
उपनिरीक्षक रंजीत कुमार
-
हेड कांस्टेबल योगेन्द्र सिंह
-
कांस्टेबल हिमांशु
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।