संवाददाता
कानपुर देहात
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 02 मार्च 2026 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। इस दौरान वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ ही अवैध शराब के मामलों में भी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
थाना रसूलाबाद पुलिस ने अपराध संख्या 455/25 धारा 363/376 भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त ऋषि कपूर पुत्र छोटेलाल, निवासी हवलिया थाना अजीतमल, जनपद औरैया को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
इसी क्रम में थाना अकबरपुर पुलिस ने आदेश उर्फ पुत्तन पुत्र सिरोही सिंह, निवासी पीताम्बरपुर थाना अकबरपुर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 22 पाउच अवैध देशी शराब बरामद की गई। इस संबंध में मु0अ0सं0 86/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई।
वहीं थाना रसूलाबाद पुलिस ने बउना सविता पुत्र स्वर्गीय गंगाप्रसाद, निवासी ग्राम चाट निवादा थाना रसूलाबाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 16 क्वार्टर ट्रेटा देशी शराब (ट्विन टॉवर ब्रांड) बरामद की। इस मामले में मु0अ0सं0 89/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।
इसके अतिरिक्त जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 12 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया। इसमें थाना अकबरपुर व गजनेर द्वारा 2-2 व्यक्तियों, थाना भोगनीपुर द्वारा 2 व्यक्तियों, थाना सट्टी व बरौर द्वारा 1-1 व्यक्ति तथा थाना रसूलाबाद पुलिस द्वारा 4 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।