मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के बाद जिला एवं तहसील स्तर पर होंगे कार्यक्रम
संवाददाता
उरई/जालौन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने बताया कि मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में 23 अगस्त 2026, रविवार को प्रातः 11:00 बजे इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में रसोइया सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन के 21 अगस्त 2026 के पत्र के क्रम में निर्देश दिए गए हैं कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के समापन के तुरंत बाद जनपद एवं तहसील स्तर पर भी रसोइया सम्मान समारोह आयोजित किए जाएं। इन कार्यक्रमों में मा० प्रभारी मंत्री, मा० सांसद, मा० विधायकगण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी तथा अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में विकासखंड एवं तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के साथ-साथ शिक्षकों एवं आमजन की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जनपद स्तर पर रसोइया सम्मान समारोह विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार, उरई में आयोजित किया जाएगा। वहीं तहसील स्तर पर कार्यक्रम कोंच तहसील में बीआरसी कोंच, माधौगढ़ में तहसील सभागार, जालौन में तहसील सभागार तथा कालपी में तहसील सभागार में आयोजित होगा।
जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां पूरी करने तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।