15 अक्टूबर को होगी महिला जनसुनवाई, 16 अक्टूबर को पौषण पंचायत कार्यक्रम का आयोजन

प्रेस विज्ञप्ति
जनपद जालौन, 14 अक्टूबर 2025 — सूचना विभाग प्रकाशनार्थ

जिला प्रोबेशन अधिकारी निशान्त पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती अर्चना पटेल द्वारा 15 अक्टूबर 2025 को जनपद जालौन में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही 16 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11 बजे से विकास खंड कोंच में पौषण पंचायत कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

महिला जनसुनवाई के दौरान माननीय सदस्य द्वारा महिला थानाध्यक्षों एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के साथ महिला उत्पीड़न से जुड़ी घटनाओं की समीक्षा भी की जाएगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि सभी महिला थानाध्यक्षों एवं क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे 15 अक्टूबर को पूर्वाह्न 12 बजे विकास भवन सभागार में माननीय सदस्य महोदया के समक्ष आवश्यक सूचनाओं सहित समय से उपस्थित रहें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *