संवाददाता | उरई/जालौन
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा पुलिस लाइन उरई स्थित सभागार कक्ष में बैठक आयोजित कर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित होमगार्ड्स इनरोलमेंट–2025 परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा सभी व्यवस्थाएं पूर्व निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।