संवाददाता | उरई/जालौन
पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारीगण के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की गई। इस दौरान थानों एवं कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर लेकर त्वरित कार्रवाई की जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके।
इस वर्चुअल जनसुनवाई का उद्देश्य पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाना रहा।