सिरसा थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा टला, नशे में लोडर चालक ने बीच सड़क पर वाहन खड़ा किया

संवाददाता | कुठौंद/जालौन

थाना सिरसा क्षेत्र के अंतर्गत सिरसा में 22 अप्रैल 2026 की शाम लगभग 4:30 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। सिरसा मुख्य बाजार से करीब 500 मीटर दूर सिरसा-मदारीपुर रोड पर एक लोडर चालक द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाते हुए लापरवाही की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक शराब के नशे में लोडर चला रहा था और अचानक उसने वाहन को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। इस दौरान पीछे से आ रही एक मोटरसाइकिल लोडर से टकराने से बाल-बाल बच गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

लोडर चालक इतना अधिक नशे में था कि उसे यह भी समझ नहीं था कि वाहन किस दिशा में और कितनी गति से चल रहा है। लोडर का नंबर यूपी92एटी 5976 बताया गया है।

स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ऐसे लापरवाह और नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने वाहन मालिकों से अपील की कि वे ऐसे चालकों से वाहन न चलवाएं।

साथ ही लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नशे में वाहन चलाने वालों तथा वाहन मालिकों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *