संवाददाता | उरई/जालौन
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश एवं जनपद के कुशल कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा आमजन को विभिन्न सेवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से सेवामित्र पोर्टल विकसित किया गया है।
इस पोर्टल के माध्यम से जनपद के नागरिक प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, एसी रिपेयरिंग, नर्स, ट्यूटर, पेंटर, माली, रसोइया, ड्राइवर सहित अन्य घरेलू एवं तकनीकी सेवाओं का लाभ 155330 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके प्राप्त कर सकते हैं।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के कुशल कामगारों जैसे इलेक्ट्रिशियन, एसी मैकेनिक, नर्स, ट्यूटर, पेंटर, माली, रसोइया, ड्राइवर, कार एवं बाइक मैकेनिक, चाइल्ड केयर टेकर, फोटोग्राफर, टेलर, कंप्यूटर एवं मोबाइल रिपेयरिंग से जुड़े व्यक्तियों से अधिक से अधिक संख्या में सेवामित्र पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की है।
इच्छुक कामगार सेवामित्र पोर्टल के “Skilled Worker Registration” विकल्प के माध्यम से स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिला सेवायोजन कार्यालय, जालौन स्थान उरई पहुंचकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है।
अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए 155330 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।