प्रेस विज्ञप्ति | जनपद जालौन में वर्ष 2026 हेतु साप्ताहिक बंदी दिवस घोषित

उरई | दिनांक 22 अप्रैल 2026 (सू०वि०)

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम-1962 की धारा 8(2) तथा उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान नियमावली-1963 के नियम-6 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जनपद जालौन में वर्ष 2026 हेतु साप्ताहिक बंदी दिवस घोषित किए गए हैं।

निर्धारित साप्ताहिक बंदी दिवस निम्नानुसार हैं—

  • उरई नगर पालिका क्षेत्र: मंगलवार
  • जालौन नगर पालिका क्षेत्र: सोमवार
  • कोंच नगर पालिका क्षेत्र: बुधवार
  • कालपी नगर पालिका क्षेत्र: रविवार
  • माधौगढ़ टाउन एरिया: गुरुवार
  • रामपुरा टाउन एरिया: बुधवार
  • कोटरा टाउन एरिया: सोमवार
  • कदौरा टाउन एरिया: मंगलवार
  • एट टाउन एरिया: सोमवार
  • कुठौंद कस्बा क्षेत्र: शुक्रवार
  • जगम्मनपुर कस्बा क्षेत्र: शुक्रवार

इसके अतिरिक्त सभी संबंधित क्षेत्रों में स्थित नाई/हेयर ड्रेसर की दुकानों हेतु साप्ताहिक बंदी दिवस गुरुवार निर्धारित किया गया है।

यह आदेश जनवरी 2026 से दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *