सार्वजनिक स्थानों पर महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

संवाददाता | कानपुर देहात

मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत शनिवार को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपदीय थाना पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बाजारों, सार्वजनिक स्थानों तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न प्रकार के अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इसमें 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 महिला शक्ति लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन एवं 1076 पुलिस कंट्रोल रूम आदि के बारे में बताया गया। पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की असुरक्षा अथवा आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को UPCOP ऐप के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। पुलिस द्वारा बताया गया कि UPCOP ऐप के माध्यम से विभिन्न पुलिस सेवाओं का त्वरित लाभ लिया जा सकता है। अभियान के दौरान सोशल मीडिया पर व्याप्त साइबर अपराधों के प्रति भी महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। पुलिस टीमों द्वारा फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग तथा फर्जी प्रोफाइल/खातों से संबंधित धोखाधड़ी आदि से बचाव के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के संबंध में भी जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा POCSO एक्ट (बाल यौन शोषण से संरक्षण), दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तथा साइबर अपराधों से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए अपराध की स्थिति में आवश्यक कदम उठाने के लिए भी जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने की दिशा में यह अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित एवं सशक्त महसूस कराना तथा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कानपुर देहात पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार की असुरक्षा, उत्पीड़न अथवा अपराध की स्थिति में तत्काल निकटतम पुलिस थाने अथवा उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अन्तर्गत चलाए गए इस जागरूकता अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव तथा उपलब्ध पुलिस सेवाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करते हुए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में जागरूकता का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *