शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित
संवाददाता | कानपुर देहात
शनिवार को शिक्षक दिवस-2026 के अवसर पर जनपद कानपुर देहात के ईको पार्क, माती में गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान, राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, सदस्य विधान परिषद श्री अरुण पाठक, सदस्य विधान परिषद श्री अविनाश चौहान, जिलाधिकारी कानपुर देहात श्री कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनपद के शिक्षकगण द्वारा भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं के शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई तथा विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, गोरखपुर से शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारीगण एवं शिक्षकगण द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन एवं कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा एवं सुना गया।
इस अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राष्ट्र निर्माण, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास तथा समाज को संस्कारित एवं सशक्त बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं के योगदान की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में शिक्षकगण की सहभागिता एवं सम्मान के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई।