प्रेस नोट | कानपुर देहात पुलिस
दिनांक: 25.06.2026
#ZERO_TOLERANCE_TOWARDS_CRIME
अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में थाना भोगनीपुर पुलिस, थाना अकबरपुर पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा संयुक्त रूप से बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए अंतरजनपदीय शातिर एवं संगठित चोर/नकबजन गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस कार्रवाई में गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना/गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरण
जनपद में चोरी, नकबजनी एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में दिनांक 25.06.2026 को मोहम्मदपुर गांव के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन संदिग्ध व्यक्ति ब्लैक रंग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल से मूसानगर-मलासा मार्ग की ओर आ रहे हैं, जो जनपद में चोरी की घटनाओं में संलिप्त हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर अभियुक्तों ने भागने का प्रयास किया, इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करने का प्रयास किया गया, जिसमें पुलिस बल बाल-बाल बचा। तत्पश्चात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- चांद बाबू पुत्र सरवर, निवासी भगवंतपुर थाना घाटमपुर, जनपद कानपुर नगर, उम्र 28 वर्ष
- उमर पुत्र अल्लारक्खू, निवासी मलिकपुर थाना जहांनाबाद, जनपद फतेहपुर, उम्र 35 वर्ष
- अरवाज उर्फ राजा पुत्र निसार, निवासी निबियाखेड़ा थाना सजेती, जनपद कानपुर नगर, उम्र 23 वर्ष
बरामदगी का विवरण
- कुल ₹1,18,200/- नगद
- सोने-चांदी के जेवरात (अनुमानित कीमत लगभग ₹9 लाख)
- 01 पैशन प्रो ब्लैक मोटरसाइकिल (चोरी की)
- 02 देशी तमंचे .315 बोर, 01 खोखा कारतूस, 03 जिंदा कारतूस
- नकबजनी में प्रयुक्त उपकरण (लोहे का सब्बल, प्लास, आरी/ब्लेड)
- विभिन्न चोरी की घटनाओं से संबंधित माल एवं आभूषण
आपराधिक गतिविधियां
अभियुक्तगण द्वारा कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर एवं आसपास के जनपदों में कई चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। इनके द्वारा ग्राम पिलखिनी, नरायणपुर, चौकी, आलमचन्द्रपुर, विवाईन, रामसारी एवं घाटमपुर क्षेत्रों में कई घटनाएं कारित की गईं।
अभियोग पंजीकरण
पुलिस टीम पर फायरिंग के संबंध में थाना भोगनीपुर पर मु0अ0सं0 222/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस का बयान
पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात ने बताया कि जनपद में सक्रिय संगठित अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है तथा शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस कार्रवाई को पुलिस विभाग द्वारा अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।