सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ज्योतिष पीठाधीश्वर का लिया आशीर्वाद

संवाददाता

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रयागराज पहुंचकर ज्योतिष पीठाधीश्वर एवं द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच समसामयिक सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर चर्चा हुई।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास के लिए सभी को धर्म, संस्कृति और नैतिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सनातन परंपरा मानवता को जोड़ने और समाज में सद्भाव स्थापित करने का संदेश देती है।

अखिलेश यादव ने शंकराचार्य का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए उनके मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संत समाज का आशीर्वाद और मार्गदर्शन समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुलाकात के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समर्थकों ने भी शंकराचार्य का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में अनेक संत, गणमान्य नागरिक एवं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *