संवाददाता, कानपुर देहात
माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के कुशल निर्देशन में दिनांक 22 जून 2026 को श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा वन स्टॉप सेंटर, कानपुर देहात का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव महोदया ने वन स्टॉप सेंटर में रह रही निराश्रित बालिकाओं से मुलाकात कर उनके रहने, खाने एवं काउंसलिंग संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली।
सचिव महोदया द्वारा बालिकाओं को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली विधिक सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।
निरीक्षण के दौरान वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक, काउंसलर, सुरक्षाकर्मी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।