शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चला विशेष अभियान, 757 वाहनों का चालान

संवाददाता | कानपुर देहात

अपर पुलिस महानिदेशक यातायात, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में सुरक्षित यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत यातायात एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने पुलिस बल के साथ 17 मई 2026 को रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से चालकों की जांच की गई।

अभियान के दौरान की गई कार्रवाई

  • कुल चेक किए गए वाहन : 1,675
  • नियम उल्लंघन पर चालान : 757 वाहन
  • वसूला गया सम्मन शुल्क : 70 लाख रुपये

पुलिस द्वारा नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा भविष्य में भी ऐसे आकस्मिक अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

जनपद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *