संवाददाता | कानपुर देहात
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नेहा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, स्वैच्छिक संगठनों एवं सेवायोजकों को 3 दिसंबर 2026 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं, जिनमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी या स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता एवं प्लेसमेंट एजेंसी, इस क्षेत्र में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति एवं संस्था, प्रेरणा स्रोत, नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास, बाधामुक्त वातावरण के निर्माण में उत्कृष्ट कार्य, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ जिला, सृजनशील दिव्यांग वयस्क एवं बालक/बालिका, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, अनुकूल वेबसाइट तथा उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ी शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, दिव्यांगजन के सशक्तीकरण के लिए कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
इच्छुक आवेदक इन पुरस्कारों के लिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित 15 जून 2026 तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कक्ष संख्या-105, विकास भवन, माती, कानपुर देहात में जमा किए जा सकते हैं।
पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.uphwd.gov.in पर उपलब्ध है।