संवाददाता | उरई/जालौन
जनपद में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कैलिया पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान वारंटी अभियुक्त कृष्ण कुमार पुत्र मातादीन, निवासी ग्राम फुलैला, थाना कैलिया, जनपद जालौन को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में की गई।
गिरफ्तारी के उपरांत थाना कैलिया पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार जारी है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से ऐसे अभियानों को आगे भी निरंतर चलाया जाएगा।