संवाददाता, कानपुर देहात
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत दिनांक 17 मई 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में “प्रोजेक्ट नई किरण” की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट नई किरण के अंतर्गत कुल 46 मामले प्रस्तुत किए गए। नई किरण टीम के सदस्यों द्वारा दोनों पक्षों को समझाने एवं काउंसलिंग किए जाने के पश्चात 05 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया। इसके बाद पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने के लिए तैयार हो गए। शेष प्रार्थना पत्रों पर अगली तिथि निर्धारित की गई।
प्रोजेक्ट नई किरण का मुख्य उद्देश्य पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाकर बिखरे परिवारों को पुनः एक सूत्र में बांधना है।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष सुषमा, महिला उपनिरीक्षक ज्योति राज, महिला कांस्टेबल रीनू, शालू, रंजना सोनकर, शिवम पाण्डेय, पिंकी देवी (महिला सहायता प्रकोष्ठ) एवं प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्य श्री रामप्रकाश सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।