थाना शिवली पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का था आरोप

संवाददाता, कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना शिवली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस टीम द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 14 मई 2026 को वादी द्वारा अपनी नाबालिग भांजी को बहला-फुसलाकर ले जाने संबंधी प्रार्थना पत्र थाना शिवली में दिया गया था। जिसके आधार पर थाना शिवली पर मु0अ0सं0 174/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना शिवली पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन अपहर्ता एवं पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के दौरान मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस, 3/4(2) पॉक्सो एक्ट तथा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई।

पुलिस टीम द्वारा मुकदमे में नामजद वांछित अभियुक्त चन्दू मंसूरी उर्फ चांद पुत्र हामिद मंसूरी, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी ग्राम शंकर नगर, कस्बा व थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात को दिनांक 17 मई 2026 को पाण्डू नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

अभियुक्त का आपराधिक विवरण

  • मु0अ0सं0 174/2026
  • धारा 137(2)/65(1) बीएनएस
  • धारा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट
  • धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम
  • थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  • प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह
  • उपनिरीक्षक आनंद कुमार पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *