संवाददाता | कानपुर देहात
महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस ने “मिशन शक्ति 5.0” अभियान चलाया।
इस अभियान के तहत जनपदीय थाना पुलिस ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग करना और अपराधों से बचाव के उपायों से अवगत कराना था। इस दौरान उन्हें निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई:
-
181 – महिला हेल्पलाइन
-
1090 – महिला शक्ति लाइन
-
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
-
112 – इमरजेंसी हेल्पलाइन
-
1076 – पुलिस कंट्रोल रूम
साथ ही, UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने और सोशल मीडिया पर साइबर अपराध (जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी खातों से बचाव) से सावधान रहने के टिप्स भी साझा किए गए।
कानूनी अधिकारों के अंतर्गत महिलाओं को POCSO एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा साइबर क्राइम से संबंधित आईटी एक्ट की जानकारी भी दी गई, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सुरक्षित रह सकें।