पुलिस अधीक्षक महोदया ने थाना रसूलाबाद अंतर्गत चौकी नारखास का औचक निरीक्षण किया

संवाददाता | कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना रसूलाबाद क्षेत्रान्तर्गत चौकी नारखास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चौकी परिसर, अभिलेखों, साफ-सफाई, आगंतुक रजिस्टर, बीट सूचना और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक महोदया ने नारदाश्रम मन्दिर, नारखास का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उसके उपरान्त उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए महिला सुरक्षा, महिलाओं से संबंधित अपराधों और साइबर अपराध/साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया।

महिला सुरक्षा और साइबर ठगी के मामलों के संदर्भ में महोदया ने आश्वस्त किया कि जनपद कानपुर देहात पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति पर अडिग है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, धोखाधड़ी या अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी थाना/चौकी या 112 आपातकालीन सेवा पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *