सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक महोदया ने नन्हीं बालिकाओं से की हृदयस्पर्शी मुलाकात

संवाददाता | कानपुर देहात

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील रसूलाबाद में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जनपद कानपुर देहात की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने फरियादियों के साथ आई दो छोटी बालिकाओं से अत्यंत स्नेहपूर्ण मुलाकात की।

दोनों नन्हीं बालिकाओं ने बड़ी होकर पुलिस अधिकारी बनने की अपनी इच्छा पुलिस अधीक्षक महोदया के समक्ष व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पहनाने के लिए फूलों की माला भी लायी। इस हृदयस्पर्शी मौके पर पुलिस अधीक्षक ने दोनों बालिकाओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें स्वयं फूलों की माला पहनाई और चॉकलेट भेंट कर प्रोत्साहित किया।

पुलिस अधीक्षक ने बालिकाओं से कहा कि उनकी यह महत्वाकांक्षा सराहनीय है और कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षा के बल पर वे अपना सपना साकार कर सकती हैं। साथ ही उन्होंने बालिकाओं को भविष्य में पुलिस सेवा में आने के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *