प्रेस विज्ञप्ति

उरई दिनांक 30 मई 2026(सू०वि०)

श्रम प्रवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा ने बताया कि प्रमुख सचिव महोदय, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ०प्र० शासन के पत्र दिनांक 22.05.2026 द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में सूचित किया जाता है, कि बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत जिन निर्माण श्रमिकों की फैमिली आई०डी० नही बनी हुई है, वह अपनी-अपनी फैमिली आई०डी० तत्काल बनवा लें। वर्तमान में बोर्ड द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उसी निर्माण श्रमिक को मिल सकेगा, जिसकी फैमिली आई०डी० उसके श्रमिक कार्ड से जुड़ी होगी।तत्क्रम में जनपद के सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की जाती है, कि एक परिवार एक पहचान के तहत अपनी-अपनी फैमिली आई०डी० अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र / सी०एस०सी० केन्द्र के माध्यम से बनवाना सुनिश्चित करें तथा फैमिली आई०डी० बनवाने के उपरान्त सूचना कार्यालय श्रम प्रवर्तन अधिकारी उरई में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, जालौन रोड निकट होटल श्रीहरि, उरई में सम्पर्क कर सकते है।

उरई, दिनांक 30 मई 2026 (सू०वि०)

श्रम प्रवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा ने अवगत कराया है कि प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन विभाग, उ०प्र० शासन के पत्र दिनांक 22.05.2026 के अनुपालन में यह सूचित किया जाता है कि बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे निर्माण श्रमिक जिनकी फैमिली आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे अपनी फैमिली आईडी तत्काल बनवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में बोर्ड द्वारा संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं निर्माण श्रमिकों को प्रदान किया जाएगा, जिनकी फैमिली आईडी उनके श्रमिक कार्ड से लिंक होगी।

इस क्रम में जनपद के सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से अपील की गई है कि “एक परिवार एक पहचान” के उद्देश्य के तहत अपनी फैमिली आईडी अपने निकटतम जनसेवा केंद्र / सीएससी केंद्र के माध्यम से बनवाना सुनिश्चित करें तथा आईडी बनने के उपरांत इसकी सूचना कार्यालय श्रम प्रवर्तन अधिकारी, उरई में उपलब्ध कराएं।

अधिक जानकारी के लिए श्रमिक कार्यालय, जालौन रोड स्थित होटल श्रीहरि के निकट, उरई में संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *